नवगछिया | बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सदस्यों ने चौथे सप्ताह शनिवार को नवगछिया स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों के बीच भोजन बांटा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्रीराम को आरती और भोग लगाकर किया गया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 566

वहीं रमन कुमार की स्मृति में अनिल साह ने लोगांे के बीच कंबल भी बांटे। कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारियों ने भी सहयोग किया। समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि संस्था प्रत्येक शनिवार को जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराती है।

नवगछिया थाना के एएसआई शंकर साह ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। मौके पर संदीप गुप्ता, अशोक गुप्ता, विवेकानंद कुमार, शशि शेखर आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....