नवगछिया : नवगछिया एनएच 31 पर ट्रक चालक द्वारा ओवरटेक करने एवं जाम पर नियंत्रण पाने के लिए प्रति नियुक्त किए गए पुलिस बलो के साथ मारपीट करने ममले में नवगछिया पुलिस ने ट्रक चलक व उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार हुए लोगो मे गया जिले के ट्रक चालक विनोद सिंह एवं उनके सहयोगी अनुराग कुमार शामिल है.
Total Downloads: 382
नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि एनएच 31 पर ट्रक चालक द्वारा ओवरटेक किया जा रहा था. जिसे तैनात पुलिस बल द्वारा रोका गया. पुलिस बल द्वारा गाड़ी रोके जाने पर ट्रक पर सवार चालक एवं उनके सहयोगी द्वारा जवान के साथ मारपीट की गई.

उन्होंने बताया कि एनएच 31 पर ओवर टेक कराने एवं रोकने पर पुलिस बलों के साथ मारपीट मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए ट्रक चालक एवं उनके सहयोगी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

