नवगछिया : छी माह पहले ब्याही गयी महदत्तपुर गांव निवासी प्रीतम कुमार की पत्नी ज्ञानी देवी घर से जेवर और 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गई। मामले को लेकर ज्ञानी देवी की सास प्रमिला देवी ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

प्रमिला देवी का कहना है पुत्र प्रीतम कुमार हरियाणा में मजदूरी करता है । पुत्री की शादी चार पहले हुई थी, इसलिये वह अपनी पुत्री को देखने उसकी ससुराल गई थी। इधर, बहू घर से जेवर और रुपए लेकर भाग गई। उसका मायका खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के कन्हौली फुलवरिया गांव में है।

आशंका है कि मायके के किसी परिचित के साथ वह घर से भागी है। घर से जाने से पहले ज्ञानी देवी ने एक चिट्ठी भी छोड़ दी है, जिसमें लिखा है कि वह महदतपुर गांव में नहीं रहना चाहती है, इसलिये वह यहां से स्वेच्छा से जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *