नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव में शनिवार को एक नवविवाहित की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस और परिजनों को आशंका है कि महिला ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली है. मामले में परवत्ता थाने में पुलिस ने एक यूडी केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. मृतिका जमुनियां निवासी अमरजीत ठाकुर की पत्नी अंजू देवी है. अंजू का मायके मधेपुरा जिले के आलमनगर सोनवर्षा गांव में है.

घटना के वक्त मृतिका का पति ससुराल में था. मृतिका के ससुर उमेश ठाकुर ने बताया कि सुबह वे किसी काम से बाहर निकले थे. उन्हें सूचना मिली तो वे घर पहुंचे. देखा कि उसके बहू के कमरे का दरबाजा बंद था. जब दरवाजा खोला गया तो वह अपने बिस्तर पर मृत अवस्था मे थी. इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना अपने पुत्र और मृतिका के पिता को दी. दोपहर बाद तक परवत्ता पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था.

मृतिका के पिता दिनेश ठाकुर ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसने पुत्री की शादी की थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था. होली में उसका दामाद अमरजीत उनके यहां था जबकि उसकी पुत्री अपने ससुराल में ही थी. मृतिका के पिता, पति अमरजीत सहित अन्य परिजनों ने भी आत्महत्या के कारणों पर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि अंजू ने क्यों आत्महत्या कर लिया, इस बात की जानकारी उनलोगों को नहीं है. इधर परवत्ता थाना के थनाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *