नारायणपुर । दो दिवसीय 30वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा भागलपुर में किया गया। 21 जिलों के नवोदय के बच्चों के बीच निर्णायक मंडलों द्वारा बेगूसराय के रंजन कुमार एवं मानव कुमार को प्रथम स्थान से नवाजा गया। जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा की सुरभि कुमारी एवं गौतम कुमार को द्वितीय और तृतीय स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय किशनगंज के मोहम्मद फराज एवं मोहम्मद नोमान अख्तर रहे।

निर्णायक मंडल में बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला संयोजक पवन कुमार शरण, ज्वाइंट संयोजक संजीव कुमार, तिलकामांझी विश्वविद्यालय के जंतु शास्त्र के प्रोफेसर डीएन चौधरी थे। 21 नवोदय विद्यालय से विज्ञान के विभिन्न संकुल स्तरीय परियोजना प्रकरण में बच्चों ने भाग लिया। इसमें 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे निर्धारित टॉपिक पर आधारित परियोजना रिपोर्ट तैयार करते हैं। कार्यक्रम ज्ञान वर्धन के साथ जीवन की हर चुनौतियों का वैज्ञानिक समाधान करने में सक्षम बनाता है।

विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल ने कहा कि बालमन को अगर वैज्ञानिक दिशा की ओर जागरूक किया जाए तो वह बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से निकाल सकते हैं। वही जिला संयोजक ने कहा कि बाल वैज्ञानिक रचनात्मक कार्यों एवं वैज्ञानिक सोच द्वारा परिवेश की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं, इसके लिए केवल वैज्ञानिक चेतना को जागृत करने की आवश्यकता है। मौके पर प्रोफेसर डीएन चौधरी ने कहा कि अनुसंधान कार्य में लगन, संयम, वैज्ञानिक सोच इत्यादि का होना जरूरी है।

विद्यालय में बाल विज्ञान कांग्रेस के प्रभारी बीसी झा ने बताया कि अब विज्ञान के अध्ययन में आईसीटी, कृत्रिम बुद्धिमता, सुदूर संवेदी सूचनाओं का प्रयोग काफी बढ़ गया है। जिसे जानने और समझने की जरूरत है। विद्यालय में इसे त्योहार की तरह मनाया गया। इसमें विद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के साथ ही साथ विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *