नारायणपुर । पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में विज्ञान सर्किल प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद भारतीय रसायन समिति के भागलपुर चैप्टर के अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक कुमार झा, प्रोफेसर बिन्देश्वरी सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
Total Downloads: 72
भारतीय रसायन समिति ने पिछले साल सितंबर माह में विज्ञान के बच्चों के बीच परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रथम स्थान पर आकांक्षा 12, द्वितीय स्थान पर खुशी कुमारी, ऋषभ कुमार, सुंदर कुमार सभी 12 व तृतीय स्थान पर पार्वती कुमारी रही। पारितोषिक के रूप में 1500, 1000 व 500 रुपये का चेक क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे छात्र-छात्राओं को दिया गया।
मौके पर प्राचार्य रोशन लाल ने कहा विद्यालय में साइंस को बढ़ावा देने एवं एक-दूसरे ब्रांच के बीच सहयोग के लिए समय समय पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। ताकि सर्वांगीण विकास हो सके। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन बीसी झा और अमूल्य कुमार वर्मा कर रहे थे। कार्यक्रम में सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

