नारायणपुर । जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य मनोज कुमार झा एवं अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। वार्षिक खेलकूद स्पर्धा का समापन शुक्रवार को होगा।

समूह 14 से 100 मीटर दौड़ में प्रथम रहे अजय कुमार एवं शिभांगी मजूमदार। वहीं समूह 17 में अंकन कुमार एवं रक्षा रानी और समूह 19 में सुमित कुमार एवं रेशम भारती रही। शॉट पुट के समूह 19 में प्रथम शिवानी रही। राष्ट्रीय खिलाड़ी विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका ज्योति चौधरी एवं शिक्षक उमेश कुमार काफी कुशलता से मैदान में समस्त कार्यक्रमों का समायोजन एवं संचालन कर रहे थे।

बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए एसडीसी भागलपुर ललन भारती, बीपीआरओ बिहपुर काजल कुमारी, पूर्ववर्ती छात्र राकेश कुमार और पीटीसी अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित रहे। सभी सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बीपीआरओ जगदीशपुर प्रियांशु राज ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। मौके पर बीसी झा, एके वर्मा, अजीत कुमार, अभिमन्यु कुमार, डीके सिंह, पशुपतिनाथ, सरिता वर्मा, हजारी प्रसाद, रागनी सिंह, नैंसी आदि उपस्थित रहीं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *