नवगछिया । बरौनी-कटिहार रेलखंड के नवगछिया और कटारिया रेलवे स्टेशन के बीच रेल फाटक संख्या 11 स्पेशल रेलवे फाटक को बीसीएम कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने बंद कर दिया है। फाटक के बंद रहने से दिन भर आवागमन बाधित रहा। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। फाटक बंद होने पर सुरक्षा के लिए रेलवे पदाधिकारी सहित आरपीएफ जवान तैनात रहे।
Total Downloads: 188
सीमावर्ती जिलों से लोग आते हैं बाजार करने
कटिहार व पूर्णिया जिलों के सीमावर्ती इलाकों के लोगों का बाजार नवगछिया ही है। वे इसी समपार से होकर जरूरत का सामान खरीदने आते हैं। इसके अलावा समपार के दूसरे तरफ न्यायालय उपकारा, अनुमण्डल कार्यालय भी है। समपार बंद रहने से लोगों को काफी दूरी तय कर पश्चिमी रेलवे फाटक से आवागमन करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी-कटिहार रेल खंड मार्ग का यह सबसे व्यस्त रहने वाला फाटक है। ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी तैनात रहे। एसपी नवगछिया सुशांत कुमार सरोज ने बाजार सहित स्टेशन रोड तक ट्रैफिक समस्याओं को देखा।

