नारायणपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत प्राचार्य रोशन लाल, उप प्राचार्य ओम प्रकाश कुमार, वीजे प्रभारी अभिमन्यु कुमार द्वारा सी स्टेम किट का वितरण भागलपुर एवं बेगूसराय वीजे छात्राओं के बीच किया गया।
भारत सरकार द्वारा संचालित विज्ञान ज्योति कार्यक्रम विद्यालय में बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से लड़कियों को विज्ञान में रुचि लेने और कॅरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

