नवगछिया। बिहार दिवस के मौके पर नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुमंडल सभागार में शराबबंदी पर एक गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल और एसडीपीओ दिलीप कुमार सहित नवगछिया के बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।
Total Downloads: 101
गोष्ठी को संबोधित करते हुए एस पी ने कहा कि सरकार और प्रशासन सजग है। शराब से समाज बर्बाद हो रहा है। इसे रोकने के लिए समाज के लोगों को भी आगे आना होगा जिससे कि सभी के सहयोग से शराबबंदी पर पूरी तरह से काबू पाया जाए।
नवगछिया पुलिस प्रशासन समाज में विभिन्न माध्यमों से इस कार्यक्रम को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी और प्रयास करेगी की मेरा घर मेरा समाज नशा मुक्त हो। मौकेपर समाजसेवी डब्लू यादव, पार्षद मुन्ना भगत, मुकेश राणा, राजेन्द्र यादव, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी बात रखी।

