नवगछिया : खरीक थाना की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक नाबालिग अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया है और अपहरण के आरोपी डायमंड कुमार को गिरफ्तार किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 181
अपहृता की माँ ने थाने में शिकायत की थी कि उनकी बेटी 12 मई को दोस्त के घर जाने का कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद पता चला कि डायमंड कुमार ने शादी के इरादे से उनकी बेटी को लेकर भाग गया था।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपहृता को ढूंढ लिया। पुलिस ने अपहृता की मेडिकल जांच करवाई और अदालत में बयान देने की प्रक्रिया शुरू की है। मामले की जांच अभी भी चल रही है।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
