बिहपुर । लत्तीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी प्रीति देवी ने बिहपुर थाने में मारपीट और छिनतई का आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही हिटलर यादव, विक्रम यादव, फुटूस को नामजद किया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 181
आवेदन में बताया है कि खगड़िया जिले के गोगरी जमालपुर से अपनी बहन के शादी से लौट रही थी। जैसे ही लत्तीपुर मध्य विद्यालय के पीछे दुर्गा स्थान पहुंची,
तभी गांव के ही हिटलर व विक्रम ने टोटो को रोककर अपने साथी फुटूस यादव को बुलाया। आरोपी पैसा मांगने लगे। विरोध करने पर महिला के पति को मारपीट कर घायल कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
