खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के खैरपुर की एक नाबालिग लड़की ने अपने परिजनों पर यूपी में किसी अज्ञात दूल्हे के हाथों नाबालिग को विवाह करने के नाम पर बेचने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को पीड़िता ने खरीक थाना पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कर पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा में खैरपुर पहुंचा दिया.
Total Downloads: 115
खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ग्रामीणों के मुताबिक लड़की नाबालिग है. पूर्व में भी परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

ग्रामीणों ने बताया कि लड़की परोस के एक पूर्व आरोपित लड़का से अभिभावक की स्वीकृति के बगैर प्रेम प्रसंग में विवाह करना चाह रही है.परिजन गांव में ही इस तरह के प्रेम प्रसंग में विवाह का विरोध करने पर भड़की नाबालिग लड़की बेतुका बयान देकर पुलिस को परेशान कर रही है.

