नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद  चुनाव को लेकर हो रहे नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों के समर्थकों की उमड़ी भीड़ के कारण नवगछिया बाजार सहित  एनएच-31 पर दिन भर भीषण  जाम लगा रहा। जाम के कारण लोगों को दिन भर परेशानी उठानी पड़ी।

नवगछिया बस स्टैंड से लेकर मकनपुर चौक से एक किलोमीटर आगे तक भीषण जाम लगा हुआ था। वाहनों की तीन-तीन कतारें लगी हुई थीं, वहीं मकनपुर चौक से नवगछिया बाजार तक भीषण जाम की स्थिति बनी हुई थी। जाम में फंसे हुए वाहन चालक परेशान थे। जाम में दर्जनों मोटरसाइकिल चालक भी फंसे थे, जिसे बाहर निकलने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। जाम के कारण  स्कूली बच्चे भी परेशान रहे।

दिनभर अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई थी। सुबह 9:00 बजे से ही नवगछिया बाजार से प्रत्याशियों के समर्थकों की गाड़ी के निकलने के कारण बाजार की  सभी सड़कों पर जाम लगा हुआ था। वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी। वाहनों के सैलाब के कारण बाजार में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, पैदल चलना मुश्किल हो गया था। नवगछिया बाजार से मील टोला, एसपी कोठी होते हुए अनुमंडल कार्यालय तक भीषण जाम लगा हुआ था।

जाम का सिलसिला दिनभर लगा रहा। जाम के कारण पूर्णिया से भागलपुर जाने वाले और भागलपुर से पूर्णिया सहित किशनगंज अररिया जाने वाले बसों के यात्रियों के अलावा निजी वाहन वाहनों में बैठे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  नामांकन के दौरान  भीड़ जुटने की आशंका को देखते  हुए एसपी ने पुलिस जिला के सभी सातों थाना के थानेदारों को जगह-जगह तैनात किया गया था इसके बावजूद लोगों के जनसैलाब के कारण बाजार सहित एनएच 31 पर दिनभर भीषण जाम लगा रहा। एन-एच 31 पर भीषण जाम की सूचना पर बड़े बुजुर्ग महिला  अपने बच्चे और समानों के साथ पैदल चली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *