नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला नारायणपुर के इमरोज अली के एकलौते पुत्र आबिद अली का अपहरण का आरोप लगाते भवानीपुर थाना में आवेदन दिया। जो माध्यमिक उच्च विद्यालय नारायणपुर का 10वीं कक्षा का छात्र बताया गया है।

बालक की मां जमीला खातून ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर एकलौते पुत्र की बरामदगी को लेकर भवानीपुर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

आवेदन में पीड़ित परिजनों ने चौहद्दी निवासी एक व्यक्ति समेत आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध भवानीपुर थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना लाया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *