नवगछिया दियारा इलाके में डेढ़ साल से अपराध व अपराधियों के दमन के लिए काम कर रहीं एसपी निधि रानी पुलिस महकमे में विशिष्ट कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। वे नवगछिया की पहली महिला एसपी हैं।

Whatsapp group Join

नवगछिया में आने के बाद कई कुख्यातों को सलाखों के पीछे भिजवाया तो कई को सजा दिलवाई। वर्दीधारी के रूप में सख्त छवि मगर मानवीय संवेदनाओं से लबरेज हैं निधि। कम्यूनिटी पुलिसिंग के जरिए उन्होंने पुलिस को जनता से जोड़ने का काम किया। सरकार ने अपराधग्रस्त नवगछिया जैसे पुलिस जिला की कमान इतने दिनों से महिला एसपी को देकर उनके कामों के प्रति विश्वास जताया है। गंगा, कोसी किनारे की बेटियों को आत्मरक्षा का गुर सीखाकर सबल बनाना भी एसपी निधि रानी का शौक है।

वे कहती हैं कि बेटियों के लिए जब कुछ करती हैं तो बड़ा सुकुन मिलता है। उन्होंने कहा कि बेहतर समाज लड़कियों की सहभागिता के बिना संभव नहीं है। वे मदन अहिल्या और दूसरे कॉलेजों व स्कूलों में छात्राओं को ऐसी ट्रेनिंग देने जाती हैं। अक्सर उनके बीच जाकर समझाती हैं कि वे अच्छी शिक्षा लें, आत्मनिर्भर बनें, हर मुश्किल का सामना करें। तभी उनकी तरक्की होगी और समाज आगे बढ़ेगा। वे बताती हैं कि अपना व्यस्त समय से मौका निकालकर सिविल सेवा की तैयारी में जुटी छात्राओं को पढ़ाने और सलाह देने का भी काम करती हैं।

आईपीएस नहीं होती तो कॉलेज में पढ़ा रही होती: रोहतक की रहने वाली एसपी निधि रानी ने बताया कि वह आईपीएस नहीं होती तो किसी कॉलेज में पढ़ा रही होतीं। उन्होंने बताया कि आईपीएस बनने से पहले वह कभी थाने में नहीं गयी थी। नया चैलेंज था। जनता के बीच जाकर उनकी परेशानी को दूर करने के लक्ष्य से उन्होंने आईपीएस अफसर बनना पसंद किया।

जीरो टॉलरेंस पर कर रहीं काम: अपराध या आपराधिक प्रवृति में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम करने वाली निधि रानी उस समय भी चर्चा में रहीं जब उन्होंने खरीक थानाध्यक्ष को शराब के नशे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि इससे विभाग की छवि खराब होती है। ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।

दियारा में अपराधियों के अंदर बढ़ाया पुलिस का खौफ अपराध के लिए सूबे में चर्चित नवगछिया में उन्होंने दियारा क्षेत्रों में पुलिस की धमक बढ़ाई। वे बताती हैं कि अभियान चलाकर कई अपराधी पकड़े गए। किसानों को सुरक्षा देने की पूरी कोशिश की।

उन्होंने कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा दिया। थाना आने वालों के साथ अच्छा व्यवहार हो, तुरंत कार्रवाई हो, अपराधियों के बारे में गुप्त सूचना पर कार्रवाई हो इसके लिए काम कर रही हैं। वे बताती हैं कि इसमें वे सफल हुई हैं। लोग पुलिस पर भरोसा कर कई घटनाओं की तत्काल सूचना देते हैं और अपराधियों को पकड़ाने में मदद करते हैं। कई ऑपरेशन में खुद दियारा के दुर्गम इलाकों में जाती हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet