नवगछिया । सिविल सर्जन ने गोपालपुर और इस्माईलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 70 वर्ष के लोगों के बना रहे आयुष्मान कार्ड का गति बढ़ाने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक और बीसीएम को दिया। उन्होंने बताया कि यहां पर अभी जिले में 1619 आयुष्मान कार्ड बना है।
Total Downloads: 172
वहीं सामान्य नागरिकों का 10000 से अधिक कार्ड बन गया है। उन्होंने बताया कि इस्माईलपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था में जल्द ही सुधार करेंगे। उन्होंने बताया कि अवैध क्लीनिकों को चिह्नित कर कार्रवाई भी की जा रही है। अवैध क्लीनिक तक मरीजों को पहुंचाने में जो भी आशा कार्यकर्ता या अन्य लोग संलिप्त हैं, उन पर भी कार्रवाई की जा रही है।
खरीक की एक आशा कार्यकर्ता को चयन मुक्त करने का निर्णय लिया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में दो-दो उप स्वास्थ्य केंद्र खोलना है इसके लिए जमीन चिह्नित किया जा रहा है।

