नारायणपुर : नेहरू युवा केंद्र ने नारायणपुर प्रखंड के अमरी विशनपुर में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन इंजीनियर वकील प्रसाद मंडल, अभाविप के जिला संयोजक हैप्पी आनंद भारद्वाज, मृत्युंजय कुमार, भाजपा पंचायत अध्यक्ष सिकंदर मंडल, मुकेश कुमार, डोली कुमारी, रेनू कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता और क्विज का आयोजन किया गया। जिसमें निर्मला कुमारी प्रथम, नेहा कुमारी द्वितीय और कृष्णा कुमार तृतीय रहे। संचालन मुकेश कुमार और धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक कुमार ने किया।

नाथनगर एनवाईवी अभिषेक कुमार, बूथ अध्यक्ष मुकेश कुमार समाजसेवी मिथुन कुमार रेनू कुमारी सहित सैकड़ों ग्रामीण युवा एवं युवती मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *