नवगछिया | प्रखंड के नेहरू हाईस्कूल ढोलबज्जा के भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। अपना भवन नहीं होने के कारण इस विद्यालय का संचालन 37 साल से पहले मध्य विद्यालय ढोलबज्जा और अब इंटरस्तरीय स्कूल में हो रहा है।
Total Downloads: 172
भवन के निर्माण के लिए जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया ने सांसद अजय कुमार मंडल से अनुरोध किया था। सांसद ने इसे गंभीरता से लिया और भवन निर्माण मंत्री तथा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर विद्यालय के भवन निर्माण को प्राथमिकता देने की अपील की।
इसके बाद अब विभागीय स्तर पर भवन के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। साथ ही निर्माण कार्य शुरू कराने की पहल तेज हो गई है। नेहरू उच्च विद्यालय के नए भवन के निर्माण से यहां की शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। नए भवन में छात्रों और शिक्षकों को सुविधाएं मिल सकेंगी।

