खरीक के दादपुर गांव में रविवार दोपहर में जहर खाकर नौंवी की छात्रा खुशी कुमारी (15) ने जान दे दी। भाई मनीष के मुताबिक, किसी बात को लेकर मां ने खुशी को डांट लगाई थी। इस कारण वह बासा में चली गई थी, जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 346
इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिए परिजनों ने आनन-फानन में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खुशी गांव के स्कूल में पढ़ती थी। उसके पिता शत्रुघ्न यादव का निधन हो चुका है। भाई के मुताबिक, आलू में छिड़काव के कीटनाशक को खुशी ने पी लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

