नवगछिया । भारतीय जनता पार्टी नवगछिया पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन जिला अध्यक्ष मुक्ति नाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में किया गया। में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विधायक राम नारायण मंडल, जिला प्रभारी अभय बर्मन, पूर्व सांसद अनिल यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार पिछले 9 सालों से समाज के हर वर्गों का विकास के लिए तत्पर रहती है।

नवगछिया में केंद्र सरकार के द्वारा बिहपुर से वीरपुर की सड़क सह पुल का निर्माण कार्य शुरू है नवगछिया स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने के लिए अमृत स्टेशन के तहत चयन किया गया है वही नवगछिया शहरी क्षेत्र के लिए नमामि गंगे योजना के तहत सीवरेज प्लांट का निर्माण कराया गया है। दियारा क्षेत्र में कटाव से बचाव के लिए रिंग बांध का निर्माण कराया गया है केंद्र की मोदी सरकार मोदी जी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है देश के 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़कर पांच लाख तक का मुफ्त इलाज का कराया जा रहा है जन औषधि केंद्र पर जरूरतमंदों को बाजार से सस्ते मूल्य पर दवाइयां मिल रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान महामंत्री मुकेश राणा, उपाध्यक्ष अजीत कुमार, नंदनी सरकार, गुलाबी सिंह, अशोक सिंह, वशिष्ठ सिंह नीलेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *