बिहपुर प्रखंड के ट्रायसम भवन में पंचायत समिति की बैठक हुई, जिसमें प्रमुख रीमा देवी ने अध्यक्षता की और बीडीओ तनु कुमारी ने संचालन किया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने पिछली बैठक में लिए गए प्रस्तावों के लागू होने की जानकारी मांगी, जो उपलब्ध नहीं थी। इस पर पंसस और मुखिया ने नाराजगी जताई और पूछा कि जब जानकारी नहीं मिलती, तो बैठक का क्या लाभ।

हरियो के पंसस ने कोसी में 2022 में आई बाढ़ के दौरान सरकारी नाव के परिचालन का मामला उठाया, जिसमें नाविकों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। पंसस ललन मंडल ने घूसखोरी का मुद्दा उठाया, जिस पर सीओ लवकुश कुमार ने साक्ष्य के साथ जानकारी देने की अपील की।

झंडापुर पश्चिम के वार्ड सदस्य ने पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र तक जाने का रास्ता ठीक करने की मांग की, और बीसीएम शमशाद आलम व मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि उन्होंने पहले ही अंचल कार्यालय में आवेदन दिया है। बैठक में सदस्यों ने स्मैक और चोरी की घटनाओं में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की और पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....