नवगछिया :नवगछिया पुलिस लाइन में तैनात लखीसराय जिला के बढ़िया निवासी महिला सिपाही को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सिपाही ने इस संबंध में ऑनलाइन साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है। 

महिला सिपाही ने बताया कि उसे  2 नंबरों से लगातार फोन और व्हाट्सएप मैसेज मिल रहे हैं, जिनमें अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी जा रही है कि वीडियो और फुटेज वायरल कर उसे बदनाम कर दिया जाएगा। 

महिला सिपाही ने बताया कि इन दोनों नंबरों से उसे जो फोन और मैसेज मिल रहे हैं, वह उन्हें नहीं पहचानती हैं। इससे वह मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान और प्रताड़ित महसूस कर रही हैं। इस संबंध में महिला सिपाही ने अपनी शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई है और मामले की जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....