नवगछिया पुलिस जिला में पकड़ौआ विवाह को लेकर नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा के पास से होमगार्ड जवान का अपहरण कर लिया गया। अपहृत होमगार्ड जवान नवगछिया थाना सकुचा का सुमित कुमार है। अपहृत जवान के भाई वीरेंद्र कुमार के बयान पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

सुमित कुमार चचेरे भाई प्रभाष कुमार के साथ बाइक से अपने मामा गौतम यादव के घर जगतपुर गया था। वह मामा के पास बकाया एक लाख रुपए लेने गया था। मामा ने एक लाख रुपए, 2 मुर्गा और एक केला का खानी घर ले जाने के लिए दिया था। वह चचेरे भाई के साथ मामा घर से वापस लौट रहा था।

नवादा में मुर्गा बनाने के लिए मसाला खरीदने लगा। इस दौरान धोबिनिया के गोपाल यादव ने अपनी बेटी के साथ पकड़ौआ विवाह के लिए सुमित कुमार का स्कार्पियो से अपहरण कर लिया। सुमित यादव और उसके चचेरे भाई के साथ इस दौरान मारपीट भी की। सुमित यादव को पूर्णिया के किसी मंदिर में जबरन शादी करवा दी। सुमित के परिजनों ने घटना की जानकारी नवगछिया थाना की पुलिस को दी।

नवगछिया थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर धोबिनिया के रोहित कुमार यादव, भीली कुमार, अश्विनी कुमार सहित चार अज्ञात को आरोपी बनाया है। पुलिस अनुसंधान में सुमित कुमार को कदवा स्थित रोड से बरामद कर लिया गया। सुमित का मेडिकल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में करवाया गया। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। सुमित होमगार्ड जवान का प्रशिक्षण कर लिया है। नवगछिया थाना में सोमवार को योगदान देना था।

नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि होमगार्ड जवान का पकड़ौआ विवाह के लिए अपहरण हुआ था। उसे कदवा रोड से 4 घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया है। नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर 3 को नामजद और अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *