नवगछिया : नवगछिया के पकरा गांव के नया टोला में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोली बारी किये जाने की सूचना है. गोली बारी में पकरा नया टोला के गौरीशंकर कुमार घायल हो गए हैं. कहा जा रहा है कि गोली उनके हाथ मे लगी है.

घटना के तुरंत बाद गौरीशंकर को इलाज के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये भागलपुर मायागज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. नवगछिया के थनाध्यक्ष इंस्पेक्टर भृतभूषण ने गोली चलने की पुष्टि की है जबकि पीड़ित व्यक्ति का बयान लेने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *