नवगछिया । नवगछिया सहित पूरे भागलपुर में शैक्षणिक व्यवस्था सुचारू रूप से चले। साथ ही प्रधानमंत्री पोशाक योजना के तहत छात्र-छात्राओं को समय पर शुद्ध भोजन मिले, यह हम लोगों का लक्ष्य है। यह बात पटना से आये निदेशक मिथिलेश मिश्रा ने रसोइया के प्रशिक्षण के दौरान कही। उन्होंने रसोइयों की समस्या सुनने के बाद सभी को नियम के तहत निदान करने का आश्वासन दिया।
Total Downloads: 354
रसोइयों ने बताया कि हम लोग जिस तरह से कार्य करते हैं। उसके तहत मजदूरी नहीं मिलती है। रसोइयों ने कहा कि अगर हम लोग किसी तरह का आवेदन लेकर कार्यालय आते हैं तो यहां के कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार भी किया जाता है। इसीलिए हम लोगों का भी सम्मान होना चाहिए। जिस पर निदेशक ने रसोइयों को भरोसा दिया कि किसी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं होगा। अगर ऐसा होता है तो उनके ऊपर कार्रवाई होगी।
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि आदर्श रसोई बने। इसके लिए एपरोन ड्रेस एवं मूल रूप से उनको मिलने वाली मजदूरी सरकार जल्द ही तय करने वाली है। हम इसको लेकर कई बार समीक्षा कर चुके हैं। अधिकारियों द्वारा भी समीक्षा की गयी है। जिसमें रसोइयों को रुपया बढ़ाने के साथ-साथ उनका ड्रेस कोड देना भी है। इन्होंने बीआरसी में विधि व्यवस्था को लेकर के भी कई निर्देश डीपीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय आनंद को दिया।

