नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के बीच साहेबपुर स्टेशन के समीप मंगलवार के दोपहर बाद डाउन लाइन से मिट्टी हट जाने के कारण डाउन लाइन पर ट्रेन परिचालन बंद हो जाने के कारण राजधानी सहित सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदलकर चलाया जा रहा है। साथ ही 2 जोड़ी सवारी गाड़ी को रद्द कर दिया गया है।
Total Downloads: 101
अचानक रूट बदलने एवं सवारी गाड़ी रद्द हो जाने से यात्री हलकान परेशान हैं ऐसे डाउन लाइन पर काली युद्ध गति पर चल रहा है जो अगले 24 घंटे के अंदर पूरा करने की बात रेल प्रशासन के द्वारा बताया जा रहा है । जानकारी के अनुसार उमेश नगर साहेबपुर कमाल में धसान के बाद कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए है। वही एक पैसेंजर अप और डाउन को रद कर दिया गया है।बताया जाता है कि पटरी में धसान के बाद ट्रेनों को मुंगेर और नरहन के रास्ते चलाया जा रहा है।

जबकि एक पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।ट्रेनों के मार्ग में आये बदलाव के कारण ट्रेने बिलम्ब से चलने लगी है। रेलवे के वरीय पदाधिकारियो ने बताया कि पटरी में धसान के बाद अप और डॉन ट्रेनों के मार्ग बदले गए है। वही राजधानी सहित अन्य कई ट्रेन है। मुजफ्फरपुर समस्तीपुर होते हुए खगरिया के मार्ग से नवगछिया कटिहार पहुंच रही है।

