बिहपुर – नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मंडल टोला भवानीपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी को कर्तव्य में लापरवाही व छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने, पठन-पाठन में रूचि नहीं लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 47
यह कार्रवाई बीडीओ के निर्देश पर ग्राम पंचायत भवानीपुर की नियोजन इकाई के सदस्य सह पंचायत सचिव ने जांचोपरांत की। पिछले महीने ग्रामीणों ने बच्चों के मध्याह्न भोजन में कीड़ायुक्त चने का छोला को लेकर उबले छोले के साथ बीडीओ से की थी।
उस समय विद्यालय में उपस्थित एचएम बीडीओ की जांच के दौरान अनुपस्थित हो गई थीं। पंजी जांच में उपस्थित छात्रों की अपेक्षा भौतिक छात्रों की उपस्थिति कम पाई गई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
