नवगछिया परवत्ता थाना की पुलिस ने राघोपुर में हथियार बरामद किया. पुलिस को सूचना मिली की राघोपुर में जमीन विवाद में राजीव कुमार हथियार से लैस होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाला है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 169
सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस माैके पर पहुंची व ग्रामीणों की मदद से हथियार बरामद की. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया. पुलिस ने राघोपुर के कृष्ण कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
