नारायणपुर| फसल लूटने के आरोप में प्रखंड के चकरामी गांव निवासी रणवीर झा ने पांच नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। भवानीपुर थाने की पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि गंगा दियारा में मेरे खेत में लगी गेहूं की फसल नारायणपुर निवासी फूटुक यादव, संजय यादव, रीता देवी, सीता देवी, मांगन अली समेत पांच अज्ञात लोगों ने काट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
Total Downloads: 168
इससे पहले भी उनलोगों ने फसल काटने की धमकी दी थी। जब गेहूं की बुआई करा रहा था, उस वक्त भी आरोपियों ने इसका विरोध किया था। वे लोग उक्त जमीन पर दावा कर रहे हैं।
जबकि वह जमीन मेरी है और वर्षों से मैं उसकी रसीद भी कटवा रहा हूं। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच सअनि शिवपूजन ठाकुर कर रहे हैं। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

