नवगछिया : थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में पशुपालक नीरज कुमार यादव (26) को गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। अपराधियों ने नीरज के सीने में गोली मारी है जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़ोसी ने उसे इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के ही टिंकू सिंह से खेत में बकरी जाने को लेकर सोमवार को विवाद हुआ था। इस विवाद में नीरज की गोली मारकर हत्या की गई होगी। हालांकि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी टिंकू सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने नीरज कुमार यादव को तब गोली मारी, जब वह पशु को खाना दे रहे थे। लोगों ने घायल अवस्था में नीरज को नवगछिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है

अकेले ही रहता था नीरज

नीरज के माता-पिता और भाई-बहन कोई नहीं है। वह अकेले घर में रहकर पशुपालन का काम करता था। सोमवार को नीरज के खेत में टिंकू सिंह का बकरी चला गया था, जिसको लेकर टिंकू और नीरज के बीच विवाद हुई थी। इसी में गोली मारने की बात सामने आ रही है। हालांकि मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *