नवगछिया – केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री माननीय अश्विनी कुमार चौबे सुबह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से नवगछिया रेलवे स्टेशन पहुंचे वहां पर माननीय मंत्री अश्विनी चौबे का भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में भाजपा एवं जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। माननीय मंत्री अश्विनी चौबे नवगछिया स्टेशन से तेतरी पंचायत के महादलित टोला पहुंचकर स्वच्छता अभियान की पूर्ण जानकारी ली एवं महादलित टोले में बन रहे

शौचालय निर्माण में श्रमदान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी 2022 तक पूरे देश में पूर्ण स्वच्छता के लिए कृत संकल्पित हैं उन्होंने कहा कि बापू का सपना स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का था स्वच्छता के साथ आने पर हम लोग का आधी से अधिक बीमारी अपने आप समाप्त हो जाएगी। आने वाले 2 अक्टूबर को बापू के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि नहीं स्वच्छंजली समर्पित करेंगे।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बिजेंदर शर्मा, खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला संजीव कुमार, विधानसभा पालक मुक्तिनाथ सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश साह, उपेंदर यादव मितेश रंजन, प्रवीण कुमार भगत, पूर्ब जिला महामंत्री मनोज पाण्डे, व अन्य लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *