नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे ने अपने ही चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में रवि नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
Total Downloads: 189
चाकू लगने के बाद परिजनों ने जख्मी रवि को इलाज के लिए शनिवार रात मायागंज स्थित अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार रवि शुक्रवार को ही छत्तीसगढ़ से अपने घर आया था।
परिजनों ने बताया कि शनिवार को वह नशे की हालत में अपने भाई के घर में घुस गया और वहां दुर्व्यवहार करने लगा। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और भतीजे ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर एसआई शिवननंद सहनी जख्मी को लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
