नवगछिया : कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क पर मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार की पिकअप ने बाइक सवार को रौंदते हुए पेड़ से जा टकरा गयी। जिससे बाइक सवार शंकर महतो (58) कमल देव महतो (55) पूर्णिया जिला मजमा निवासी की मौत हो गयी। जबकि पिकअप चालक देवेंद्र कुमार पटना निवासी गम्भीर रुप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिला के मझूवा गांव के दो सगे भाई शंकर महतो, कमल देव महतो है।
Total Downloads: 64
एक बाइक पर सवार होकर नवगछिया जा रहा था कि पटना से कटिहार की ओर जा रही तेज रफ्तार की पिकअप वाहन एनएच 31 सड़क पर विषहरी स्थान के निकट बाइक सवार को रौंदते हुए सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे पिकअप चालक गभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लग गयी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सक ने तीनों का प्रथामिक उपचार के बाद तीनों घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बाइक सवार दोनों सगे भाई की मौत रास्ते में ही हो गई तथा पिकअप चालक को हायर सेंटर में भर्ती कराया गया। सड़क दुर्घटना में बाइक का टायर फटने से बाइक अनियंत्रित होते ही पिकअप वाहन ने बाइक सवार को रोंदते हुए। पिकअप सड़क के किनारे पेड़ टकरा गयी। जिससे बाइक सवार दोनों सगे भाई की मौत हो गई। पिकअप चालक गभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज हायर सेंटर में चल रहा है। वहीं सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना लाया गया।

