नवगछिया पीएचसी के प्रभारी पर अपने पिता व पत्नी को स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ पहुंचाने संबंधी आरोपों की जांच करने के लिए गठित टीम शुक्रवार को नवगछिया पीएचसी जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि पीएचसी नवगछिया के प्रभारी डॉ. वरुण कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपने पिता को आरबीएसके का तो अपनी पत्नी को कोरोना काल में उत्प्रेरक बनाकर हजारों रुपये का भुगतान किया।
Total Downloads: 206
इस मामले की जांच करने के लिए शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. भागलपुर डॉ. अंजना कुमारी वाली पांच सदस्यीय टीम जांच करने के लिए नवगछिया जाएगी। इस जांच टीम में डॉ. दीनानाथ, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. फैजान आलम अशरफी, जिला लेखा प्रबंधक विकास कुमार भी शामिल हैं।
नवगछिया : मधेपुरा जिला के चौसा निवासी युवक ने घरेलू विवाद में एसिड पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी।स्थिति नाजुक होने के बाद उसे नवगछिया अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से उसको भागलपुर मायगंज अस्पताल रेफर किया गया।

