नवगछिया| नवगछिया पीएचसी में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पीएससी प्रभारी डॉ. बी. दास ने बताया कि अब तक 5985 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 171
इनमें 70 से कम उम्र के 3066 और 70 साल के ऊपर 2919 लोग शामिल हैं। नवगछिया में 70 साल से ऊपर 9734 का लक्ष्य दिया गया है। इसको लेकर आशा के द्वारा लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड से मोबाइल लिंक होना चाहिए और राशन कार्ड होना चाहिए। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक अनुरीमा कुमारी, डीसीएम सुमित चौधरी भी आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
