बिहपुर। सांसद अजय कुमार मंडल ने बाढ़ से विस्थापित अत्यंत गरीब परिवारों को पुनर्वास से पूर्व न हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री बिहार, सोनपुर मंडल के डीआरएम एवं भागलपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

सांसद ने अपने पत्र में खरीक और बिहपुर थाना क्षेत्र के साथ-साथ नारायणपुर स्टेशन के आसपास रेलवे भूमि पर वर्षों से रह रहे सैकड़ों बाढ़-विस्थापित परिवारों की दयनीय स्थिति से प्रशासन को अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि इन परिवारों को 23 दिसंबर तक स्थान खाली करने का नोटिस दिया गया है, जबकि ये सभी परिवार बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण विस्थापित होकर वहां आश्रय लेने को मजबूर हुए हैं।

अजय कुमार मंडल ने कहा कि इन गरीब परिवारों के पास फिलहाल रहने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बिना किसी ठोस पुनर्वास योजना के इन्हें हटाना मानवीय दृष्टिकोण से उचित नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि स्थायी पुनर्वास योजना तैयार होने तक इन परिवारों को अस्थायी रूप से वर्तमान स्थान पर ही रहने दिया जाए, ताकि वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर न हों।

सांसद ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए शीघ्र संवेदनशील निर्णय लेने की अपील की है, जिससे बाढ़-विस्थापित परिवारों को राहत मिल सके।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights