नारायणपुर :पुरानी रंजिश में एक युवक को दबंगों ने पीटकर अधमरा कर दिया। घटना झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद में रविवार दोपहर करीब एक बजे की है। जख्मी माधव कुमार, पिता अजय चौधरी को परिजन इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
Total Downloads: 182
मामले को लेकर युवक ने सुनील मिश्र, सोनू मिश्र, नवीन मिश्र, कामाख्या मिश्र, राहुल मिश्र, पप्पू मिश्र, सुभाष मिश्र, ऋषभ मिश्र, अमित मिश्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि मैं खेत से घास लेकर साइकिल से घर लौट रहा था।
तभी रास्ते में आरोपियों ने घेरकर लाठी से पिटाई शुरू कर दी। मैं बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जब छोटा भाई राघव कुमार बचाने गया तो उसके साथ भी मारपीट की। कामाख्या और सोनू मिश्र ने पिस्टल निकालकर कहा, शोर करोगे तो गोली मार देंगे।

