नवगछिया : श्री गोविंद मठ पुरी ओडिसा से 25 अप्रैल को चली मनसा देवी की प्रतिमा रथ यात्रा हरिपुर बक्शी टोला मधुबनी जाने के दौरान तेतरी दुर्गा मंदिर शक्तिपीठ में गुरुवार की रात्रि में रुकी। भागलपुर जिला सीमा पर भागलपुर-बेगूसराय जिला प्रभारी जय प्रकाश झा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
Total Downloads: 79
पुरी पीठ से आए हुए हेमचंद्र झा, सुयश प्रताप, रमाकांत ओझा, अशोक कुमार पांडे का तेतरी दुर्गा मंदिर शक्तिपीठ में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। पवित्र मंत्रों के बीच नवगछिया तेतरी के संयोजक चंद्र भूषण कुमर, अरुणा राय, प्रकाश कुमर, मिथिलेश कुमर, सुभाष पोद्दार सहित अन्य के द्वारा मंगल आरती, स्वस्तिवाचन के साथ विद्वानों का गांव में लोगो ने स्वागत किया। इस दौरान रात भर तेतरी गांव में भक्ति की गंगा बहती रही।
500 श्रद्धालुओ ने किया प्रसाद ग्रहण :
गुरुवार की रात 500 धर्म प्रेमियों ने तेतरी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार की सुबह तेतरी गांव में मनसा देवी की 35 मूर्तियों के साथ रथयात्रा का पूरे गांव में भ्रमण हुआ। इस दौरान जगह-जगह महिलाओं ने प्रतिमाओं का पूजा अर्चना किया आरती उतारी। इस मौके पर दुर्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमाकांत राय सहित बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। प्रसाद वितरण के साथ सुबह रथ को बेगूसराय के लिए विदा किया गया।

