नवगछिया : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ जारी अभियान के तहत, सोमवार को अनुमंडल पुलिस अधिकारी नवगछिया के नेतृत्व में थानाध्यक्ष नवगछिया और गश्त टीम ने जब वाहन चेकिंग की, तब उन्हें एक सफेद रंग के पिकअप (संख्या बीआर 11 जीबी 6169) पर संदेह हुआ, जो नवगछिया जीरोमाइल की ओर आ रहा था।
Total Downloads: 165
जैसे ही इस वाहन ने पुलिस की चेकिंग को देखा, चालक ने इसे विजय धर्मकाटा के अंदर रोक दिया और वहाँ से वाहन छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। आगे की तलाशी के दौरान, उस पिकअप से 97 कार्टन, कुल 871.875 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।
इस मामले में नवगछिया थाना में कांड संख्या 31/25 के तहत मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत वाहन के मालिक, अज्ञात चालक और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

