नवगछिया । ढोलबज्जा पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान लोडेड कट्टा के साथ दो बदमाशों को धर दबोचा। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर एक बजे पछियारी टोला मार्कोस के चौक पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था, तभी अरजपुर की ओर से आ रही बाइक पर दो व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 160
पुलिस को देखते ही दोनों भागने का प्रयास करने लगे जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा गया। पकड़े गए युवकों में सूरज कुमार (24 वर्ष) और रूपेश कुमार (20 वर्ष) निलासी अरजपुर वार्ड नंबर 11 थाना चौसा जिला मधेपुरा शामिल हैं। रूपेश के कमर में लोडेड कट्टा बरामद हुआ।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
