नवगछिया। रंगरा ओपी के साधोपुर में फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पर पथराव और मारपीट के मामले में रंगरा सहायक थाना अध्यक्ष महताब खान के बयान पर 100 नामजद और 300 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर गोली लगने से घायल राजीव कुमार की मां मीरा देवी के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। मीरा देवी के लिखित आवेदन में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है जिसमें लिखा है कि मेरे पुत्र को किस व्यक्ति ने गोली मारी है यह हम लोगों को पता नहीं है।
Total Downloads: 160
दूसरी तरफ थानाधयक्ष के बयान पर फरार चल रहे इनामी अपराधी वरुण मंडल, उसकी बहन नीलम देवी, मां पवती देवी, जुड़ी मंडल, डब्ल्यू मंडल सहित गांव के 100 लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में 9 मोटरसाइकिल, एक पुलिस गाड़ी सहित अन्य सामान को तोड़ कर नुकसान पहुंचाने की भी चर्चा की गई है। थाना अध्यक्ष महताब खान ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लाइन हाजिर शशि कैसे पहुचा साधोपुर :
दरोगा शशि कुमार रंगरा को मवेशी गाड़ी से रुपया लेने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दो दिन पूर्व उसे लाइन हाजिर करने की बात कही गई थी, लेकिन शशि कुमार रंगरा थाना में किस परिस्थिति में नियुक्त था। यह कोई नहीं बता पा रहा है। वहीं रंगरा ओपी के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लाइन हाजिर होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है। बकरीद पर उसकी ड्यूटी लगी थी। जिसके कारण वह भी पदस्थापित है ।

गोली से घायल युवक रेफर :
गोली लगने से घायल राजीव कुमार को नवगछिया अनुमण्डल अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। एसडीपीओ के घायल अंगरक्षक सहित घायल जवानों को भी प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।
शनिवार को बकरीद को लेकर शांति व्यवस्था बहाल रहे इसको लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया था। इस दौरान फरारी अरुण मण्डल को पकड़ने के लिये पुलिस टीम ने जाल बिछाया, लेकिन उसके भतीजे के कारण अरुण मण्डल फरार हो गया। इसके बाद भतीजे को गोली पैर में लगी। बालक को गोली लगते ही महिलाओं के साथ-साथ छात्रों, पुरुषों ने भी पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए थानाध्यक्ष सहित जवानों को बंधक बना लिया था। एसडीपीओ दिलीप कुमार के जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने सबको छोड़ा था।
