नवगछिया : नवगछिया आदर्श थाना के तेतरी की सृष्टि जीविका समूह के आधे दर्जन ग्राम समूह का फर्जी रुपया निकासी के मामले में जीविका दीदी नवगछिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना देंगी। जीविका समूह के लोगों ने नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की बात बताते हुए आवेदन दिया हैं।
Total Downloads: 84
जीविका समूह की दीदी रेखा देवी ने बताया कि हम लोगों का केस दर्ज कर पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर रही है। अभियुक्त केस उठने की धमकी दे रहा है। पुलिस सभी जीविका समूह के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करे।
इस मौके पर अन्य महिलाओं ने भी पुलिस अधिकारी से कहा कि सृष्टि की लेखापाल पुष्पा कुमारी और उसके पति देवर मिलकर अवैध निकासी किया है। इसको लेकर पंचायत भी हुआ था। जीविका समूह के स्टेट एकाउंटेंट ने भी कई अभिलेखों का संधारण किया है।

