नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी दुर्गा मंदिर के समीप स्थित चिमनी भट्ठा कलबलिया धार के के पास से नवगछिया पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में नवगछिया पुलिस के तकनीकि विभाग के पदाधिकारी महताब खां एवं परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव व नवगछिया थाना की गश्ती पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में पुलिस को यह सफलता मिली है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस कार्रवाई में लगभग एक सौ कार्टून विदेशी शराब बरमाद किया गया है. इस कार्रवाई में शराब कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. मिली जानकारी के अनुसार चिमनी भट्टा कलबलिया धार के समीप शराब कारोबारी के द्वारा जमीन गड्ढा खोदकर उसके नीचे शराब का स्टॉक किया गया था. कारोबारी के द्वारा शराब के किए गए स्टॉक की सूचना नवगछिया पुलिस के वरीय पदाधिकारी को मिली

सूचना के आलोक में एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के निर्देश पर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई और जमीन के नीचे छुपा कर रखे गए शराब को जब्त किया गया. कितनी मात्रा में शराब की बरमदगी हुई है अधिकारी स्तर से यह पुष्टि नहीं की गई है. परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया की शराब की बरमदगी हुई है। शराब को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *