नवगछिया पुलिस जिले के फरार तीन शातिर बदमाशों पर जल्द ही इनाम घोषित होगा। इसके लिए एसपी निधि रानी से आईजी, अभियान को प्रस्ताव भेजा है। जिन बदमाशों पर इनाम घोषित करने का अनुरोध पुलिस मुख्यालय से किया गया है, उनमें शबनम यादव, अरविंद यादव और अनिल यादव के नाम शामिल हैं। शबनम और अरविंद यादव पर 50-50 हजार और अनिल यादव पर 25 हजार का इनाम घोषित करने का अनुरोध किया गया है।

नवगछिया के तीन कुख्यातों पर घोषित होगा 1.25 लाख का इनाम

संगठित गिरोह का संचालन करते हैं ये तीनों कुख्यात

1. शबनम यादव नारायणपुर, भवानीपुर : यह कुख्यात अपराधी है और संगठित गिरोह का संचालन करता है। फरार रह कर हत्या, अपहरण, रोड डकैती, रंगदारी आदि की घटनाओं को अंजाम देता है। हमेशा हथियार से लैस रहता है, जिससे जनता में भय व्याप्त है। आलम यह है कि इसके खिलाफ पीड़ित केस दर्ज कराने से डरते हैं। यह नवगछिया के अलावा खगड़िया, मधेपुरा जिले में शरण लेता है। भवानीपुर, नवगछिया, बिहपुर थाने में दर्ज 12 केसों में यह फरार चल रहा है।

2. अरविंद यादव सधुआ, रंगरा : इसका मुख्य पेशा रंगदारी, हत्या और अपहरण करना है। संगठित गिरोह का संचालन करता है और फरार रह कर कई संगीन वारदात को अंजाम देता है। नवगछिया के दियारा इलाके में इसका दबदबा है। हमेशा हथियार लेकर चलता है। इसके खिलाफ भी जनता केस दर्ज कराने से कतराती है। नवगछिया के अलावा खगड़िया, मधेपुरा और पूर्णिया जिले में शरण लेता है। गोपालपुर और नवगछिया थाने के नौ केस में यह फरार है।

3. अनिल यादव, औलियाबाद, बिहपुर : झंडापुर थाने के चार केसों में यह फरार चल रहा है। यह भी संगठित गिरोह का संचालन करता है। फरार रह कर वारदात को अंजाम देता है। झंडापुर थाने के हत्या के एक केस में फरार रहने के कारण पुलिस इसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कर चुकी है।

56 अपराधियों का बेल रद्द कराएगी पुलिस

खरीक | एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि अब तक कुल 56 कुख्यातों को चिह्नित किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि पसराहा के कुख्यात दिनेश मुनि, बमबम यादव, रंगरा के वरूण मंडल, पिन्टू मंडल, अकला मंडल, सुमन यादव, नवगछिया के राहुल राय, हरियो के अजय पासवान, पल्टू सिंह, पकड़ा के कमांडो राय, ढोडिया के सिन्टू यादव, नया टोला भवनपुरा रेलवे स्टेशन निवासी पप्पू यादव, सतियारा भमरपुर के मुन्ना मंडल समेत कुल 56 का बेल रद्द कराया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *