नवगछिया : नवगछिया रेल थाना पुलिस ने कैपिटल डाउन एक्सप्रेस से छ: लीटर देशी शराब बरामद किया है. जानकारी देते हुए नवगछिया राजकीय रेल थाने के थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कैपिटल एक्सप्रेस से कोई तस्कर शराब ले जा रहा है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
सूचना पर पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी कैपिटल एक्सप्रेस के जनरल बॉगी के एक सीट के नीचे से शराब की बरामदगी की. मामले की प्राथमिकी रेल थाने में दर्ज कर ली गयी है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
