नवगछिया। 28 नवंबर को आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी नवगछिया के कलेक्शन एजेंट से लूटकांड का नवगछिया पुलिस ने उद्भेदन कर दिया। सोमवार को इस मामले का उद्भेदन करते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक शुशांत कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी के क्लेक्शन एजेंट सोनू कुमार ने एक अन्य सहकर्मी के साथ खुद ही घटना की मनगढ़ंत कहानी बनाकर गोपालपुर थाना में लूट का झूठा केस दर्ज करा दिया।

आरोपित कलेक्शन एजेंट मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के भेलाई निवासी सोनू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि सोनू ने गोपालपुर थाना में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात के विरुद्ध कलेक्शन का 47 हजार 920 रुपये व एक मोबाइल गोपालपुर तीनटंगा करारी से कलेक्शन कर नवगछिया आते समय गोसाईगांव डोमासी के पास लूट का केस दर्ज कराया था। वहीं गोपालपुर पुलिस ने जांच में लूटकांड असत्य पाया।

पुलिस ने फाइनेंस कर्मी सोनू कुमार से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। कंपनी के रुपये गबन करने के उद्देश्य से लूट की कहानी रची। सोनू का मोबाइल उसके पास से ही बरामद किया गया। सोनू ने ही अपने एक अन्य सहकर्मी के साथ मिलकर लूट का झूठा केस दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह किया।

सोनू के विरुद्ध फाइनेस कंपनी के मैनेजर नीलकंठ नगर तिलकामांझी भागलपुर के विजय कुमार के लिखित बयान पर गोपालपुर थाना में सोनू कुमार और उसके सहयोगी खगड़िया जिला के महेशखूंट आवाजाही निवासी सौरव कुमार के विरुद्ध गबन करने का केस दर्ज कराया है। दूसरा आरोपी सौरव कुमार की गिरफ्तार में पुलिस लगी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *