रंगरा: तीनटंगा दियारा उत्तर पंचायत अंतर्गत भीम दास टोला में गांव के ही गल्ला व्यवसायी लगन साह के यहां कालाबजारी के लिए रखे गए जनवितरण प्रणाली के 48 बोरा चावल को पुलिस ने छापेमारी जब्त किया है। पुलिस की भनक लगते ही गल्ला व्यवसायी मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि पुलिस को उक्त व्यापारी के यहां 50 बोरा अरवा चावल कालाबाजारी के लिए घर में रखे जाने की सूचना मिली।

इसके बाद पुलिस ने मंगलवार की देर रात छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 48 बोरा चावल बरामद किया गया। बरामद चावल 23.5 क्विंटल बताया जाता है। पुलिस ने इसकी सूचना प्रखंड खाद्य आपूर्ति विभाग को दी। इसके बाद प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी राजीव सिन्हा ने मामले की जांच की।

इसके बाद प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस की छापेमारी में 23.5 क्विंटल जन वितरण प्रणाली के अरवा चावल को आरोपी गल्ला व्यवसायी लगन साह के घर से बरामद किया है, जो कालाबजारी के लिए रखा गया था। इस मामले में एक के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *