नवगछिया पुलिस पर फायरिंग करने वाले बाइक लुटेरा गिरोह के चौथे सदस्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बबरगंज पुलिस ने हसनगंज के रहने वाले आरोपी सौरभ झा को गिरफ्तार किया है। बबरगंज थानाध्यक्ष राजरतन कुमार ने बताया कि सौरभ के घर से भी लूटी हुई बाइक बरामद की गई थी।
Total Downloads: 78
गौरतलब है कि बाइक लूटने और नवगछिया पुलिस पर फायरिंग कर भागे तीन अपराधियों को बबरगंज थाना क्षेत्र से पहले ही गिरफ्तार किया गया था। मामले को लेकर बबरगंज थाना में केस दर्ज किया गया था। नवगछिया पुलिस के पहुंचने पर बबरगंज पुलिस ने सहयोग किया और बागबाड़ी इलाके से तीन अपराधियों को चोरी की बाइक, हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
जिन तीन अपराधियों को बबरगंज थाना क्षेत्र से पहले गिरफ्तार किया गया था उनमें सकरुल्लाचक का मनीष चौधरी, परबत्ता जगतपुर का साकेत कुमार और बबरगंज के ही मिरजान का सौरभ कुमार शामिल था। नवगछिया के झंडापुर में बाइक लूट की घटना के बाद पुलिस जब अपराधियों का पीछा करते हुए रविवार को भागलपुर पहुंची थी तो अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग की थी।

