नवगछिया : बालभारती, पोस्टऑफिस रोड के प्रशाल में रविवार को अपराहन 3.30 बजे पुलिस प्रशासन तथा व्यवसायियों के बीच संवाद बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वाणिज्य परिषद के अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद भगत एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष कमलेश कुमार अग्रवाल ने किया। मंच संचालन की जिम्मेदारी जिला चेयरपर्सन पवन कुमार सर्राफ ने संभाली। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार, अनुमंडल पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश अरुण, नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण मौजूद रहे।
संवाद कार्यक्रम में नवगछिया नगर के कई व्यवसायियों नगर विकास और कानून व्यवस्था आयु वाले मतदाताओं को उनके द्वार को लेकर आ रही समस्याओं और उसके निदान के लिए सुझाव दिए। इस दौरान अतिक्रमण, जाम की समस्या, बच्चों द्वारा टोटो के संचालन, स्कूलों की छुट्टी के दौरान यातायात व्यवस्था सुदृढ करने, नगर में जुआ का अड्डा, नशे के गर्त में समा रहे नाबालिग आदि समस्याओं को लेकर अपनी चिंता पुलिस प्रशासन के सामने रखी। उनका कहना था कि डेंगू का कहर इलाके में पांव पसार चुका है। इसके लिए व्यवसायियों ने एंटी लार्वा के छिड़काव में तेजी लाने और कुछ अंतराल पर यह सेवा जारी रखने का अनुरोध किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को मजबूत बताते हुए, नगरवासी से भी सहयोग की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि आपको किसी भी समय कोई परेशानी हो या किसी घटना को होने की संभावना हो तो उसे तुरंत थाना या ऑफिस में सूचित करें। ताकि समय रहते पुलिस इस वारदात को टालने में कामयाब हो सके। पुलिस कप्तान ने कहा कि आज का समय इंटरनेट का है। कई व्यक्ति इसका दुरुपयोग कर समाज व नगर में अशांति फैलाते हैं। उनको आगाह करना चाहता हूं कि आपकी गलत गतिविधियों के लिए आपको छोड़ा नही जाएगा। आज के समय सोशल साइट का सही इस्तेमाल के आदत की जरूरत है, जिससे समाज व राष्ट्र की प्रगति में मदद मिल सके। अनुमंडल पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए कई बातों पर विस्तृत चर्चा की।
अतिक्रमण को लेकर कई ठोस रणनीति बनाने की बात कहीं। साथ ही ऐसे व्यवसायी जो अपने दुकान के आगे फल, सब्जी व अन्य ठेलों को लगाने के लिए वसूली करते है। जिनपर जल्द कार्रवाई की जाएगी। वैसे व्यवसायियों को भी निर्देश दिया गया जो अपनी दुकान के समान व बोर्ड को रोड पर रखकर अतिक्रमण करते है। उधर, रविवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर निर्वाचन आयोग के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा नवगछिया नगर के वरिष्ठ मतदाता जिनकी उम्र 80 वर्ष या उससे अधिक है उनको सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, लायंस क्लब द्वारा उनको फटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में 103 वर्षीय कमलावती देवी, के साथ नागेश्वर प्रसाद भगत, महानंद मौजूद रहे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet